* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 जून 2025.
पंचायत समिति सूरतगढ़ के जॉन नंबर 13 डायरेक्टर पद के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वोट मांगे गए। ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया गया। पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया ने अपने ग्रामीण क्षेत्र के भाषणों में जनता से आह्वान किया कि केंद्र और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं, भारतीय जनता पार्टी की सरकारी ही विकास से संबंधित कार्य करवाने में कामयाब हैं। भारतीय जनता पार्टी ही विकास के पंख लगा सकती है इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के जॉन नंबर 13 डायरेक्टर पद के प्रत्याशी पूर्ण राम मेघवाल को वोट देकर सफल बनाए।
* आज ग्रामीण क्षेत्र में पूर्ण राम मेघवाल भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के लिए सोमासर कालू सर ठुकराना रत्तासर में कासनिया की टीम ने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की। भाजपा की टीम में पूर्व प्रधान बिरमा नायक, राजियासर देहात मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, नगर पालिका सूरतगढ़ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, भाजपा नेता सुभाष चंद्र गुप्ता,पंचायत समिति के डायरेक्टर पेपसिंह राठौड़, नगर पालिका सूरतगढ़ के पूर्व पार्षदअजय धींगड़ा व राधेश्याम सेन आदि ने लोगों को अलग अलग स्थानों पर संबोधित किया। बातचीत करते हुए भी भाजपा के लिए वोट मांगे गए। लोगों ने रुचि से राम प्रताप कासनिया व टीम के वक्तव्यों को सुना।०0०
*****