शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

सूरतगढ़ स्टेशन द्वितीय द्वार पर चारा डालने से पशुओं की भीड़ यात्रियों पर संकट

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 जुलाई 2023.

धर्मप्रेमी श्रद्धालु नर नारी विशेष धार्मिक तिथियों पर गौ वंश और पशुओं को चारा रेलवे स्टेशन के द्वितीय द्वार की टिकट खिड़की के पास और पेड़ों के पास की सड़कों पर डालने लगे हैं। इससे द्वितीय द्वार पर पचासों गौ वंश भागते दौड़ते देख सकते हैं। रात में रोशनी कम होने से अचानक आते गौ वंश दिखते भी नहीं।


गौवंश की भीड़ और टक्कर में आने जाने वाले यात्रियों, रेल कर्मचारियों के लिए खतरा होने लगा है। कभी भी गौ वंश की भागदौड़ में कोई चपेट में आ सकता है। रेल सीमा में रेल यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेल प्रशासन की है। स्टेशन अधीक्षक को निरीक्षण करना चाहिए।रेल सुरक्षा बल को यहां कार्यवाही करनी चाहिए।०0०

*****






यह ब्लॉग खोजें