रविवार, 22 जून 2025

किरोड़ीलाल मीणा के सूरतगढ़ में खाद गोदामों पर छापे.बड़ी रिपोर्ट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 जून 2025.

 सूरतगढ़ में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा आज 22 जून को अचानक औद्योगिक क्षेत्र में खाद निर्माताओं के गोदामों पर छापे मारे।

एक गोदाम IFFCO  बाजार के नाम से संचालित होना बताया गया। यहां कोरो मंडल इंटरनेशनल का डीएपी और अन्य उर्वरक बहुत अधिक मात्रा में स्टाक मिला। करीब 32 हजार बैग मिले। पत्रकारों को कार्वाई के बारे में बताया। मीणा ने बताया कि बड़ी मात्रा में उर्वरक के आने की और स्टाक में पड़े होने की सूचना थी। यह किसानों को वितरित कर दिया जाना चाहिए था। इसकी जांच करवाएंगे कि स्टाक में इतनी मात्रा में कैसे रहा। संचालक से पूछताछ की जाएगी। उसके जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं हुआ तो आगे की  कानूनी कार्वाई की जाएगी।

* गोदाम में विभिन्न कंपनियों का उर्वरक एक ही  गोदाम में मिला। मंत्री का कहना था कि हर कं का स्टाक अलग अलग गोदाम में होना चाहिए, एक गोदाम में होना भी गलत है। 

*दूसरे गोदाम में किसान नेता राकेश बिश्नोई, भागीरथ जाखड़ सीलवानी व कुछ और लोग भी थे। भागीरथ जाखड़ हालात दिखा रहे थे बता रहे थे।

* भागीरथ जाखड़ को इंडस्ट्रियल एरिया में किन्हीं लोगों ने मार डालने की धमकी दे डाली। जाखड़ ने कुछ समय बाद अशोका फर्नीचर फैक्ट्री में विश्राम के लिए रुके मंत्री जी को यह घटना बतलाई। मंत्री को बताया कि अभी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कुछ लोगों ने उसको (जाखड़) को जान से मारने की धमकी दी। जाखड़ ने धमकी देने वालों को चुनौती दे दी कि ऐसे ही खुला घूमता हूं। 

* एक गोदाम मे छापे के बाद कृषि मंत्री ने कृषि अधिकारियों से भी सख्ती से बात करते हुए जानकारी ली। कुछ दिन पहले कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा सूरतगढ़ में गोदामों पर छापेमारी कर चुके और अब दुबारा फिर अचानक छापे मारे।




















* इंडस्ट्रियल एरिया के पास में स्थित गौरव हास्पिटल के एक कक्ष में नेता राकेश बिश्नोई, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू,पृथ्वीराज मील मिले। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा भी मिले। एडवोकेट एन.डी.सेतिया और उनके पुत्र विवेक सेतिया स्टूडेंट टाईम में जयपुर में मंत्री जी के संपर्क में थे इसलिए वे भी मिले। भाजपा कार्यकर्ता बाबूसिंह खीची भी मिले। विनोद चौधरी भी मिले।

22 जून 2025.

रिपोर्ट. करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाईम)

सूरतगढ़. राजस्थान.

94143 81356.

*****







******

यह ब्लॉग खोजें