गुरुवार, 26 जून 2025

आज भाजपा का बड़ा कार्यक्रम: आपातकाल पर. श्री गंगानगर में

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 जून 2025.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज 26 जून को दिन में आपातकाल कालादिवस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर एक बड़ा कार्यक्रम  जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर में होगा। जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान ने सभी कार्यकर्ताओं नेताओं जन प्रतिनिधियों को इसमें पहुंचने का संदेश जारी किया गया है। लोकतंत्र सेनानियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है कि वे अवश्य पहुंचें। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

 कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधायक गोपाल शर्मा और पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि होंगे।

कार्यक्रम मुकेश आडोटोरियम (नजदीक तहसील) जवाहर नगर में होगा। सभी को सुबह 11-15 बजे तक पहुंचने का संदेश जारी किया गया है।०0०






यह ब्लॉग खोजें