शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

सूरतगढ़:वरिष्ठ पत्रकार के घर पर लगे 2 सीसीटीवी कैमरे चोरी.

 

सूरतगढ़ 19 अप्रैल 2024.

राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत वरिष्ठ पत्रकार के घर पर लगे 2 सीसीटीवी कैमरे दोपहर में कोई चुरा ले गया। पुलिस को सूचित किया गया है। 

पत्रकार मनोजकुमार स्वामी के वार्ड नं 5 स्थित घर पर सुरक्षा के लिए कैमरे लगे हुए थे। दिन में घर पर कोई नहीं था। मनोज शाम को घर आए तब मालुम हुआ। रिकार्डिंग के अनुसार एक कैमरा करीब 2 बजे और दूसरा कैमरा करीब 4 बजे चोरी हुआ। चोर घर के पीछे से छत पर आया था। मनोज कुमार स्वामी 'सूरतगढ़ टाईम्स' पाक्षिक प्रकाशित करते हैं।०0०

*****(




यह ब्लॉग खोजें