शनिवार, 7 अक्तूबर 2023

नगरपालिका प्रशासन पर अतिक्रमण करवाने का गंभीर आरोप:

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 7 अक्टूबर 2023.

नगरपालिका बोर्ड की बैठक 6 अक्टूबर में नगरपालिका प्रशासन पर आरोप लगे कि वह अतिक्रमण करवा भी रहा है। अध्यक्ष परसराम भाटिया और विधायक रामप्रताप कासनिया के बीच गरमागर्मी बहस हुई। परसराम भाटिया ने जोर जोर से बोलते जवाब दिया था कि अतिक्रमणों को तुड़ववाया जाएगा। मैं तुड़वाऊंगा।

बैठक के उपरांत पार्षद सिद्दीकी के पति रिंकु सिद्दिकी  भाजपा कार्यकर्ता ने ईओ पवनकुमार के समक्ष गंभीर आरोप लगाया कि बेदी आईस फैक्ट्री के पीछे एक अतिक्रमण खुले आम कराथा जा रहा है जो तुड़वाया जावे। नगरपालिका प्रशासन को अतिक्रमण हो रहे का मालुम है लेकिन उसको जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है। यह स्थान जोहड़ पायतन भी है।

सिद्दीकी का आरोप था कि पहले मेरा अतिक्रमण बताकर तोडा गया और अब उसी स्थान पर अतिक्रमण कराने की मेहरबानी की जा रही है। अध्यक्ष की घोषणा के बाद यह टूटता है या बनता है।

०0०








यह ब्लॉग खोजें