गुरुवार, 28 मार्च 2024

सूरतगढ़ विधायक गेदर कांग्रेस के स्टार प्रचारक

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 मार्च 2024.

 इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव राजस्थान के लिए 40 नामों की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। इस स्टार प्रचारक सूची में इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा सहित राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं को जगह दी गई।

* स्टार  प्रचारकों की सूची में सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर को भी शामिल किया गया है। गेदर राजस्थान प्रदेश संगठन के अनुभवी जमीनी कार्यकर्ता है। विगत 3 वर्षों में गहलोत सरकार में हुये उपचुनावों में डूंगरराम गेदर को जहाँ संगठन प्रभारी लगाया गया वहां कांग्रेस पार्टी को विजयश्री मिली है। वर्तमान भाजपा सरकार के श्रीकरणपुर उपचुनाव में गेदर ने मोर्चा संभाला था। कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत हुई। कांग्रेस पार्टी ने डूंगरराम के संगठन अनुभव व राजस्थान के बूथ स्तर पर पकड़ को देखते हुये स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी है। सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।०0०







यह ब्लॉग खोजें