शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

बार संघ (राजस्व) के आश्चर्यजनक चुनाव:2 अध्यक्ष निर्वाचित


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 8 दिसंबर 2023.

बार संघ (राजस्व) सूरतगढ़ के 2024 में चुने गये दो अध्यक्ष छह छह माह के लिए पद पर रहेंगे।

आज अध्यक्ष पद की वोटिंग हुई जिसमें कुल 87 वोट डाले गए।

* गणना में आश्चर्यजनक स्थिति बन गई। गणना में एक वोट रद्द हो गया। एडवोकेट प्रभु दयाल खुड़िया और एडवोकेटआनंद कुमार स्वामी को बराबर 43,43 वोट मिले। संघ के संविधान में सिक्का, या पर्ची लाटरी निकाल कर निर्णय करने का उल्लेख नहीं था। ऐसी स्थिति में छह छह माह की अध्यक्षता तय की गई।

* एडवोकेट प्रभु दयाल खुड़िया पहले छह माह 1-1-2024 से 30-6-2024 तक अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद छह माह के लिए एडवोकेट आनंद कुमार स्वामी 1-7-2024 से 31-12-2024 तक अध्यक्षता करेंगे।

* मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय अरोड़ा ,सहायक चुनाव अधिकारी अमरजीतसिंह संधू व सुभाष देहडू थे।०0०

******





 


यह ब्लॉग खोजें