शुक्रवार, 19 मई 2023

रेलवे बोर्ड पीएसी अध्यक्ष पी.के.कृष्ण दास का भाजपा द्वारा स्वागत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 19 मई 2023.

रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति के अध्यक्ष पी.के.कृष्ण दास का सूरतगढ स्टेशन पर वंदेमातरम और जयश्रीराम के नारों से स्वागत किया गया।  भारतीय जनता पार्टी सूरतगढ़ मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय रेलवे के पीएससी चेयरमैन श्री पीके कृष्णदास  व उनके साथ पहुंचे पीएसी के सदस्यों का रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे जयपुर से पहुंचने पर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। 











स्वागत कर्ताओं में सुरेश मिश्रा,पूर्व विधायक अशोक नागपाल,जिला पदाधिकारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आरती शर्मा, महामंत्री लालचंद शर्मा, सुभाष चन्द्र गुप्ता,पार्षद जगदीश मेघवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन ओझा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश सुथार,उपाध्यक्ष विनय सिंह चंदेल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनोद सारस्वत, नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मंयक वशिष्ठ, अशोक आसेरी, युवा मोर्चा महामंत्री युधिष्ठिर कुमार, इंजिनियर रमेश चन्द्र माथुर, आनन्द शर्मा, किशन स्वामी, योगेश स्वामी, ओमप्रकाश जाखड़, आदि साथ थे।

००००००







यह ब्लॉग खोजें