रविवार, 16 अक्तूबर 2022

जिला रेल संयुक्त समिति ने सांसद निहालचंद को ज्ञापन दिया। सांसद द्वारा वादा किया गया।

  



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 अक्टूबर 2022.

जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में आज सांसद निहालचंद का सूरतगढ़ आगमन पर  ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में सूरतगढ़ वाशिंग लाइन जो कि 12 कोच की है उसका आधुनिकीकरण कर 24 कोच की करने की मांग थी। 

* गाड़ी संख्या 12489/90 बीकानेर से दादर प्रतिदिन रेल का विस्तार सूरतगढ़ रायसिंहनगर गंगानगर तक करने 

** गंगानगर सूरतगढ़ लूणकरणसर लालगढ़ रामदेवरा जैसलमेर पैसेंजर गाड़ी का समय परिवर्तन कर स्थाई करने व 

***गाड़ी संख्या 12495 साप्ताहिक बीकानेर कोलकाता का विस्तार सूरतगढ़ गंगानगर तक करने 

** सूर्यनगरी से मुख्य बाजार की तरफ फुट अंडर ब्रिज का निर्माण करने की मांग की,

* सांसद निहालचंद ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि बीकानेर दादर गाड़ी का विस्तार गंगानगर तक करवाया जाएगा व गंगानगर सूरतगढ़ लालगढ़ रामदेवरा जैसलमेर पैसेंजर रेल सेवा कि समय सारणी बदलकर स्थाई करवाने का संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व  उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया व भरोसा दिलाया कि यह दोनों कार्य करवाए जाएंगे व सूरतगढ़ वॉशिंग लाइन का आधुनिकीकरण करवाया जाएगा। 

संघर्ष समिति पदाधिकारियों में संयोजक रामप्रताप खोरवाल गुरुचरण सिंह कंबोज सचिव हेमंत चांडक भंवर बारिया उमेश मुद्गल नरेंद्र शर्मा अशोक मखीजा रमेशचंद्र माथुर सुशील कुमार जैन विमल सिंह राजपूत हनुमान सिंह सहित संघर्ष समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।


आज हुई संघर्ष समिति पदाधिकारियों की बैठक में रेल समस्याओं को लेकर जिसमें प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर लिफ्ट लगाने, चारों प्लेटफार्म को 24 कोच का करने, डिस्पले बोर्ड लगाने, आधुनिक कैमरे लगाने सहित आज की मांग को लेकर 29 अक्टूबर को स्थानीय रेल प्रशासन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।०0०







यह ब्लॉग खोजें