बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

रेल महाप्रबंधक से मांग: सूरतगढ़ जं द्वितीय प्रवेश द्वार पर सुविधाएं प्रदान की जाएं



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 फरवरी 2022.


उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से सूरतगढ़ स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर सुविधाएं स्वीकृत करने की मांग की गई है जिससे यात्रियों को सुविधाएं मिले व रेल को आमदनी हो।

1- टिकट घर में कम्प्युटरीकृत टिकट प्रणाली हो और दो कर्मचारी हो। एक टिकट वेंडिंग मशीन भी हो। वर्तमान में केवल 1 टिकट वेंडिंग मशीन है जिसके खराब होने पर परेशानी होती है। अभी 11 जनवरी को मशीन खराब हुई जो 13 फरवरी को ठीक हुई। 

2- इस टिकट घर पर रेलों का टाईम टेबल हो।

3- इसके पास सेवा के अयोग्य क्वार्टर हैं। जहां अंधेरा रहता है। खतरा रहता है। इनको हटवाया जाए व मुसाफिर खाना बनवाया जाए।



4- इसके पास ही कुछ दूरी पर रेल आवास हैं। गंदे पानी का चालू कुआ की दीवारें नहीं है। कर्मचारी या कोई भी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। 




5- एक सेम्प वैल तो क ई सालों से साफ नहीं हुआ। उसी के पास पंप हाऊस भी उपयोग में नहीं। इनको हटवाया जाए। बजट बंद हो व रेल की संपत्ति की सुरक्षा हो।

इस मांग को मंडल प्रबंधक बीकानेर को भी भेजा गया है।०0०







यह ब्लॉग खोजें