सोमवार, 8 अप्रैल 2024

सूरतगढ़:कांग्रेस में जायेंगे पूर्वविधायक राजेंद्र भादू

 

 * करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 8 अप्रैल 2024.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर श्रीगंगानगर सीट के सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बड़ी हलचल मची हुई है जिसमें एकदम ताजा समाचार यह है कि पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू शीघ्र ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 





इंडियन नेशनल कांग्रेस के सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने जानकारी दी कि डोटासरा या राहुलगांधी की सभा कार्यक्रम में कल परसों यह सदस्यता ग्रहण होगी। भाटिया ने बताया कि सब तय हो चुका है और इससे सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत स्थिति और अधिक मजबूत होगी। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी डुंगरराम गेदर ने भाजपा के रामप्रताप कासनिया को  50 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा भाजपा से बहुत आगे रहेंगे।

* राजेंद्र सिंह भादू 2013 से 2018 तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से सूरतगढ़ में विधायक रहे। 2018 में टिकट मांगी लेकिन भाजपा ने रामप्रताप कासनिया को टिकट दी और कासनिया विधायक चुन लिए गये। 2023 में भाजपा ने जनता की नाराजगी के बावजूद कासनिया को टिकट दी तब टिकट मांग रहे राजेंद्र सिंह भादू ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। भादू को मालुम था कि निर्दलीय चुनाव जीतना मुश्किल है मगर भादू भाजपा के कासनिया को ले डूबे। कासनिया बहुत बुरी तरह से कांग्रेस से हारे। भाजपा ने भादू को चुनाव से हटने का निर्देश दिया जो भादू ने ठुकरा दिया तब भादू को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। 

* भादू को भी अपना कार्यकर्ताओं के प्रति गोलमाल रवैया सुधारना होगा और सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर चलना होगा। शहर के खासकर नगरपालिका मामलों में चुप रहने की नीति छोड़नी होगी तब राजनीति फिर से स्थापित हो सकेगी।

* भाजपा नेताओं के हालात से माना जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव 2024 में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पिछड़ी हालत में और  कांग्रेस बहुत आगे रहेगी।०0०

****







यह ब्लॉग खोजें