शनिवार, 10 जुलाई 2021

अमृतसर,ब्यास की गाड़ी जोधपुर - जम्मूतवी के प्रथम दिन सूरतगढ़ में स्वागत की चित्र रिपोर्ट करणीदानसिंह राजपूत *

 💐💐💐💐💐



💐💐💐💐💐💐💐

सूरतगढ़.

रेल विकास संघर्ष समिति ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जोधपुर से चलकर बीकानेर के रास्ते सूरतगढ़ बठिंडा होते हुए ब्यास अमृतसर जम्मू जाने वाली गाड़ी संख्या
092 25 के प्रथम दिन 9 जुलाई 2021 को सूरतगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

लोको पायलट आशीष घोष सहायक उदय सिंह, रेल गार्ड अर्जुन लाल बैरवा,
स्टेशन अधीक्षक राजसिंह शेखावत
का माल्यार्पण किया गया। 












इस अवसर मिठाई बांटी गई। 
गाड़ी में सवार यात्रियों को शीतल  ठंडाई पिलाई गई।

संघर्ष समिति द्वारा पिछले 4 महीने से बीकानेर सूरतगढ़ होते अमृतसर सीधी रेल सेवा की मांग लगातार की जा रही थी। पूर्व में उत्तर पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर आनंद प्रकाश जी वह मंडल रेल प्रबंधक संजय श्रीवास्तव के सूरतगढ़ आगमन पर पुरजोर मांग उठाई थी जिसका परिणाम आज देखने को मिला। जोधपुर और बीकानेर संभाग के लोगों को अमृतसर और  डेरा ब्यास के लिए सीधा साधन उपलब्ध हो पाया है। इसके अलावा पंजाब और आगे जम्मू के सैकड़ों पवित्र धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक लोगों का आवागमन हो सकेगा।










सूरतगढ़ में स्वागत के शुभ अवसर पर संघर्ष समिति संयोजक कृष्ण गोदारा अध्यक्ष अमित कड़वासरा उपाध्यक्ष नौरंग सिंह सचिव मास्टर रामप्रताप खोरवाल गुरुचरण सिंह कंबोज हरनेक सिंह मान जगदीश मील सतनाम वर्मा अरविंद अरोड़ा पवित्र विश्नोई गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष प्रीतम सिंह,गुरुद्वारा नानक दरबार के प्रधान हरनेक सिंह गिल,राधा स्वामी सत्संग व्यास के सचिव अनिल भटेजा,राजस्व बार संघ के पूर्व अध्यक्ष साहब रामस्वामी, एडवोकेट श्याम सुंदर चांडक,महावीर इंटरनेशनल के संजय बैद,कमल सचदेवा, भंवर बारिया ललित सिडाना,एडवोकेट बाबूलाल चांडक भवानी शंकर भोजक,सुभाष सोनी,हेमंत चांडक, पार्षद विक्रम वाल्मीकि सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संघर्ष समिति ने इस मांग के पूरी होने पर इलाके की जीत बताई व  रेल के अधिकारियों का धन्यवाद दिया। 
* इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप जी कासनिया उपस्थित थे



💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐







यह ब्लॉग खोजें