बुधवार, 9 मई 2018

सूरतगढ:धर्म परायणा सुमित्रा उपाध्याय की अस्थियां गंगा में प्रवाहित


 सूरतगढ़ 9 मई 2018.

सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के संचालक राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय की धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा उपाध्याय का स्वर्गवास 2 मई 2018 को हुआ। उनका अंतिम संस्कार सूरतगढ़ में 3 मई को किया गया। उनकी अस्थियां धार्मिक रीतिरिवाज के अनुसार मंत्रोचार के साथ 8 मई को हरद्वार में गंगा में प्रवाहित की गई।उनके पुत्र दीपक उपाध्याय ने अस्थियों को प्रवाहित किया। अस्थियों के प्रवाहित करने के समय दिवंगत के भाई जगदीश और देवर सुरेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वर्गीय सुमित्रा के अन्य धर्म कार्य 12-5-2018 शनिवार को होंगे और उसी दिन दोपहर को रस्म पगड़ी होगी।  समाज में नई दिशा के लिए सूरतगढ़ में अनेक परिवारों ने ओढावणी बंद कर दी है उसी के अनुरूप यहां भी ओढावनी नहीं होगी। 


यह ब्लॉग खोजें