सोमवार, 12 मार्च 2018

लोग कांग्रेस को व गहलोत की सरकार चाहतेहैं-राहुल को पूर्वविधायक सिद्धु का पत्र


 


- करणीदानसिंह राजपूत -

राजस्थान में भाजपा से नाराज लोग कांग्रेस को सत्ता सौंपना चाहते हैं मगर कांग्रेस में प्रदेश नेतृत्व को लेकर भ्रम बने हुए हैं जिससे लोगों को लगता है कि सरकार सरकार कौन बनाएगा?

पूर्व में दो बार विधायक रह चुके वरिष्ठ वकील सरदार हरचंद सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी को पत्र प्रेषित कर लिखा है कि सचिन पायलट की  कोई पकड़ नहीं है दूसरी और नेतृत्व माननीय अशोक गहलोत को सौंपा जाता है तो कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बनेगी क्योंकि राजस्थान की जनता अशोक गहलोत को चाहती है। 

सिद्धू ने लिखा है कि चर्चा जोरों पर है कि अशोक जी को राज्यसभा में भेजा जाएगा ताकि नेतृत्व का प्रश्न सुलझ जाए लेकिन ऐसा होता है तो राजस्थान में कांग्रेस को बहुत नुकसान हो जाएगा। सिद्धू ने इसके अलावा कांग्रेस में पैसे के बल पर टिकटों का बंटवारा पूर्व में होते रहने का उल्लेख करते हुए इस इलाके में स्पष्ट रूप से मील का उल्लेख किया है कि पहले भारतीय जनता पार्टी का टिकट प्राप्त किया और बाद में कांग्रेस का टिकट हासिल कर लिया। 

सिद्धू ने अपना उल्लेख भी किया है कि सन 2003 और 2008 में मुझे टिकट नहीं दिया गया उसमें अशोक गहलोत की मुख्य भूमिका रही जिससे कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंची थी।

 उन्होंने लिखा है कि अशोक गहलोत ने नुकसान पहुंचाया मगर मैं कांग्रेस की वर्तमान सही स्थिति का उल्लेख करते हुए लिख रहा हूं कि वर्तमान में जनता अशोक गहलोत को ही चाहती है और अशोक गहलोत का ही नेतृत्व देखना चाहती है।

 सिद्धू ने पत्र की प्रतिलिपि पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी प्रेषित की है। यह पत्

र आज विशेष कोरियर सेवा से भिजवाया गया है।




यह ब्लॉग खोजें