गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021

सूरतगढ़:शारदीय नवरात्रों पर करणी माता मंदिर में राजपूत सरदारों ने सपत्नी हवन किया

 




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 अक्टूबर 2021.


शारदीय नवरात्रा के शुभ अवसर पर बाई पास रोड सूरतगढ़ स्थित करणी माता मंदिर में नवरात्रा स्थापना से नवमी तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। यजमानों द्वारा प्रतिदिन सुबह मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की  और मां करणी जी की विधिवत पूजा अर्चना हुई। मां करणी की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया।


नवमी के अवसर पर मन्दिर परिसर में हवन का आयोजन हुआ। मल सिंह भाटी, करणीदान सिंह राजपूत, छत्रपाल सिंह बीका, राजेन्द्र सिंह पड़िहार, उम्मेद सिंह शेखावत, एवं लाल सिंह बीका ने सपत्नीक हवन किया।। श्रद्धालुओं व उपस्थित राजपूत परिवारों ने हवन में पूर्णाहुति डाली। मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं के धूप अर्चना की गई।








हवन सम्पन्न होने के बाद मां करणी की आरती की गई और मां करणी को विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। पूजन कार्यक्रम पंडित भगवती प्रसाद शर्मा, दीपक शर्मा ने सम्पन्न करवाया।


 कंजक पूजन कर उन्हें प्रसाद भोजन कराया गया। भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सभी धर्मप्रेमियों को प्रसाद वितरित किया गया। 


इस मंगल अवसर पर राजपूत क्षत्रिय संस्था के  अध्यक्ष प्रहलाद सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष भीम सिंह राठौड़, महासचिव अजय सिंह चौहान,, राम कुमार सिंह परमार, नारायण सिंह राठौड़, वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, गणपत सिंह भाटी, बजरंग सिंह परमार, शायर सिंह गौड़़, सूरज सिंह भाटी, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, राम सिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह निर्वाण, सुरजन सिंह राठौड़, हेम सिंह शेखावत, गजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।०0०

 

******************





यह ब्लॉग खोजें