रविवार, 9 जून 2019

लोकसभा चुनाव 2019 समाचारों वास्ते करणीदानसिंह राजपूत सहित कई पत्रकार सम्मानित



सूरतगढ़।लोकसभा आमचुनाव 2019 में अधिक मतदान के लिए जनता को प्रेरित करने सहित सभी प्रकार की चुनाव संबंधी समाचारों का श्रेष्ठ प्रकाशन व प्रसारण करने में अग्रणी पत्रकारों को उपखंड सूरतगढ़ के सम्मान समारोह में एसडीएम सहायक निर्वाचन अधिकारी रामावतार कुमावत द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

करणीदान सिंह राजपूत( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत स्वतंत्र पत्रकार)

जितेंद्र औझा( राजस्थान पत्रिका)

ब्रह्म प्रकाश शर्मा ( दैनिक भास्कर)

शिवशंकर सारड़ा (सीमा संदेश)

हरिमोहन सारस्वत ( संपादक हाईलाइन)

नवलकिशोर भोजक( हांसल समाचार)

** इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के **

राजेंद्र उपाध्याय( अध्यक्ष प्रेस क्लब)

संजय चौधरी

विजय स्वामी

प्रेम सुथार 

को सम्मानित किया गया।

यह समारोह एसडीएम सरकारी आवास परिसर में दि 8-6-2019 की संध्या को आयोजित किया गया। इस सम्मान कार्य से पहले सुंदर काण्ड का पाठ किया गया।

लोकसभा चुनाव के कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

- सूरतगढ़ 8-6-2019.

यह ब्लॉग खोजें