चन्नी की वाईफ की जीत पक्की नहीं.विजय गोयल की वाईफ से टक्कर.वार्ड 27.लेटेस्ट.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 8 सितंबर 2026. आवासन मंडल पुरानी कालोनी क्षेत्र के वार्ड नं 27 में चरणजीत सिंह चन्नी की धर्मपत्नी की पक्की जीत की चलाई हवा थम गई और अब कहा जाने कि विजय गोयल की वाईफ से कड़ी टक्कर है।
* पहले धूम मची थी कि चन्नी की वाईफ का तो कोई मुकाबला ही नहीं है। चरणजीत सिंह चन्नी की पानी बिजली की आने जाने की पल पल की सूचना और सफाई व्यवस्था पर चल रही सेवा सेअधिकांश वार्ड वासी खुश थे और उसी भावना से कहा जा रहा था कि चन्नी की वाईफ की जीत पक्की।
* भाजपा के विजय गोयल वर्तमान में व्यापार मंडल के अध्यक्ष, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं के मैदान में ताल ठोकने से हालात अकेले चन्नी के पक्ष में नहीं रहे। चुनाव तो चुनाव ही होते हैं। चन्नी के भी समझ में आ गया कि माहौल एकतरफा उसके पक्ष में नहीं है। विजय गोयल की वाईफ है और कांग्रेस भी है। चन्नी के बनाए ग्रुप में सभी के प्रचार छपने लगे तो चन्नी ने सभी के लिए ग्रुप बंद कर दिया। एडमिन ही समाचार मैसेज डाल सकता है। इस रोक से साबित हो रहा है कि वार्ड नं 27 में तिकोनी टक्कर है और उसमें किसी की भी जीत हो सकती है। चन्नी एकबार फिर नगरपालिका से बाहर एक दर्शक हो सकता है। समाजसेवा और राजनीति में बड़ा अंतर है। राजनीति में समाजसेवा का कोई महत्व नहीं होता।०0०