रविवार, 24 मई 2026

आवासन मंडल कॉलोनी के अतिक्रमण हटेंगे जरूर. किसकी है शिकायत?

 

* करणीदानसिंह राजपूत

सूरतगढ़ 24 मई 2026.

आवासन मंडल कॉलोनी ( पुरानी) में सड़कों के  अतिक्रमण एक दिन निश्चित ही हटा दिए जाएंगे,जैसे नेशनल हाईवे 62 के हटाए जा रहे हैं? आज कहा जा रहा है कि सत्ता धारी पार्टी का नेता बचा रहा है,लेकिन जब उसके अवैध  निर्माणाधीन होटल पर कार्वाई होगी शिकायत होगी तब वह अपना होटल बचाएगा। यह आवासन मंडल के अतिक्रणकारियों को जान लेना चाहिए। अभी भी शिकायतों से उक्त नेता के नाक में दम है।

* आवासन मंडल कालोनी अतिक्रमण की शिकायत और अतिक्रमण हटाने की मांग किसने की है? अभी चरणजीत टंडन का नाम उछाला जा रहा है। टंडन ने आवासन मंडल कालोनी के नाले नालियां साफ करने की मांग नगरपालिका प्रशासन से की। नगरपालिका प्रशासन ने कालोनी में जिन 58 मकानों के आगे अतिक्रमण है उनको 9 अप्रैल 2026 को नोटिस दिए। नगरपालिका ने उस समय बताया कि चरणजीत की शिकायत है इसलिए नाले साफ करने हैं सो 3 दिन में अतिक्रमण हटालें उसके बाद नगरपालिका हटा देगी। चरणजीत की शिकायत थी और उस पर कार्वाई शुरू हुई तो अब तक अतिक्रमण हटा दिए जाने चाहिए थे। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने आगे कार्वाई क्यों नहीं की, यह सूचना नगरपालिका की ओर से किसी मीडिया को नहीं दी गई और न किसी ने जानकारी ली। 

* 2 जून 2025 को शिकायत हुई जो नगरपालिका में क्रमांक 252 पर दर्ज हुई। इसके बाद एक साल  बीत रहा है। 



* इसके बाद भी शिकायतें हुई।







* सन् 2026 में भी शिकायतें हुई। यह तो निश्चित है की सड़कों के हक की जमीन के ऊपर हुए अतिक्रमण हटाए तो जाएंगे। अनेक शहरों में हटाए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे पर हटाए जा रहे हैं। ऐसे ही नगरपालिका जब हटाएगी तब कोई भी नेता वहां बचाने को उपस्थित नहीं होगा। नेताजी अपना  बचाएंगे या आवासन मंडल कालोनी के अतिक्रमणों को बचाएंगे। कोई अधिकारी निश्चित ही कार्वाई करेगा चाहे अपने मन से करेगा चाहे ऊपरी दबाव से करेगा।०0०





यह ब्लॉग खोजें