रामप्रताप कासनिया और शरणपालसिंह: भाजपा मजबूती के कदम.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 1 फरवरी 2025.
भारतीय जनता पार्टी के दुबारा सर्वसम्मत जिलाध्यक्ष बनने वाले स.शरणपालसिंह मान और पूर्वराज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया ने भाजपा की मजबूती और मिलजुल कर कामों को सिरे लगाने के लिए एकसाथ कदम उठाने का कार्य शुरू कर दिया है। शरणपालसिंह मान कासनिया निवास पर 31 जनवरी को पहुंचे। वहां पर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष भी पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। शरणपालसिंह मान का जोरदार स्वागत हुआ। रामप्रताप कासनिया उनके पुत्र संदीप कासनिया ने स्वागत किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा भी शामिल हुए।
* नेताओं के संबोधन में भाजपा को मजबूत और मिल कर काम करने की बातों से कार्यकर्ता खुश हुए। सुरेश मिश्रा भी एक्टिव रूप में उपस्थित रहे। शरणपालसिंह मान गुरूद्वारा बुड्ढा जोहड़ मत्था टेकने गये उस टूर में ओमप्रकाश कालवा भी थे। मतलब यह कि अब भाजपा एक होने के कदमों पर है।०0०