सूरतगढ़:गौरव बलाना अध्यक्ष नगरमंडल भाजपा.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 23 जनवरी 2025.
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष पद गौरव बलाना का चयन हुआ है। एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान है। जिला संगठन चुनाव प्रभारी दशरथ सिंह, सहप्रभारी पूर्व विधायक अशोक नागपाल, सह प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा राम तरड़ ने यह चयन किया। नगरमंडल अध्यक्ष पद पर भारी कशमकश के बाद यह चयन हुआ। इस पद के लिए किसका असर रहा है यह स्पष्ट नहीं लेकिन जो नाम थे,सभी का जबरदस्त दबाव रहा था इसलिए चयन में देरी हुई।
आशा की जाती है कि भाजपा नगरपालिका चुनाव से पहले तेज गति से कार्य कर अपनी स्थिति और मजबूत करेगी। श्री रतन गणेशगढिया ने सूची ग्रुपों में दी।
💐गौरव बलाना को मोबाइल फोन पर बधाइयां शुभकामनाएं मिल रही है।
०0०