बुधवार, 29 जनवरी 2025

सूरतगढ़:खतरा बना है इंदिरा सर्कल

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 29 जनवरी 2025.

इंदिरा सर्कल काफी समय से भयानक खतरा बना हुआ है। यहां टूटी सड़कें गड्ढों के कारण वाहन हिचकोले खाते निकलते हैं। वाहन पलटने की अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोग चोटें झेलते रहे हैं।

 राष्ट्रीय उच्च मार्ग नं 62 पर इंदिरा सर्कल खतरे की हालत में  विभाग की लापरवाही से पहुंचा है। आसपास के होटल दुकान संचालक  टूटी सड़कें गहरे गड्ढे, कहीं गंदा पानी उड़ती गर्द से परेशान हैं। दिन हो या रात हर समय उड़ती धूल से सभी होटल रेस्टोरेंट दुकानें किस हालत में होती है, यह अनुमान लगाया जा सकता है।

ये हालात फैला रहे हैं श्वांस रोग। बस! जो इंदिरा सर्कल से निकलें तो सावधानी बरतें।

👌 इसका एक  विडिओ मेरे फेसबुक

 karnidansingh rajput पर देख सकते हैं।








29 जनवरी 2025.

करणीदानसिंह राजपूत,

स्वतंत्र पत्रकार. (राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृति आजीवन)

 सूरतगढ़.

94143 81356.

******










यह ब्लॉग खोजें