* करणीदानसिंह राजपूत *
1 जनवरी 2024.
भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रतिनिधि के चयन की समीक्षा में बहुत ही सख्ती बरती जाने के संकेत हैं।
अध्यक्ष पैनल के नामों पर भाजपा राष्ट्रीय संगठन नेतृत्व द्वारा तय की 45 वर्ष तक आयु, संगठन के पद फर कामकाज का अनुभव रखने के निर्देश की कड़ाई से पालना होगी।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रतिनिधि सदस्य के नामों की घोषणा 3 या 4 जनवरी को होगी।
मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रतिनिधि सदस्य पैनल में दर्ज नामों भाजपा कार्यकर्ता की आयु क्या है?पार्टी संगठन में कितने समय तक किस किस पद पर काम किया, कोई अनुशासन कार्यवाही हुई या विचाराधीन है,कितने शिक्षित हैं। कोशिश होगी कि किसी नाम को सर्व सम्मति से तय किया जाए लेकिन जहां एक से अधिक गुट हैं वहां सर्वसम्मति से नाम चयन मुश्किल होगा। ऐसी स्थिति में पार्टी का संचालन करने में सक्रिय जीते हुए या पिछले विधायकों की चलने की अधिक संभावना रहेगी।०0०
*****