सोमवार, 27 जनवरी 2025

रिलायंस गैस प्लांट के विरोध में 28 को आमसभा प्रदर्शन.सूरतगढ़ को खतरा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 27 जनवरी 2025.

शहर की आबादी में रिलायंस का गैस प्लांट नगर पालिका की बिना स्वीकृति के अवैध बन रहा है और प्रशासन द्वारा रोका नहीं जा रहा। सीज नहीं किया जा रहा। सील नहीं किया जा रहा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी नहीं जा रहे। जिला कलेक्टर तक को कहा गया। विधायक डुंगरराम गेदर ने भी प्रशासन को चेतावनी दी जिसमें सूरतगढ़ के लिए खतरा बताया। 

शहर के विभिन्न दलों के और अन्य लोग एकत्रित हुए जिसमें एक समिति का गठन किया गया।

समिति के संयोजक परसराम भाटिया ने 28 जनवरी को उपखंड कार्यालय पर आमसभा और प्रदर्शन का आह्वान कर दिया है। भाटिया ने जनता से कहा है कि

*जैसा कि आप सभी जानते है कि रिलायंस कम्पनी हठधर्मिता दिखाते हुए शहर को बर्बाद करने के लिए शहर के बीचोबीच गैंस प्लांट लगा रही है,यह गैंस प्लांट शहर की मौत बनकर सामने आएगा। प्रशासन को चेताने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।शहर को बचाने के लिए आप सभी अपना कर्तव्य निभाते हुए इस संघर्ष में आगे आएंँ।रिलायंस के इस तानाशाही फैसले के खिलाफ मंगलवार दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्रातः 11:30 बजे सर्व समाज, जनप्रतिनिधि समस्त सेन मंदिर में  इकट्ठे होकर वहाँ से रोष मार्च निकालते हुए एस डी एम ( SDM) कोर्ट पर आम सभा कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा व आगामी रणनीति तय की जाएगी। सभी साथी इसे व्यक्तिगत बुलावा मानते हुए जरूर-जरूर पहुंचे। 

परसराम भाटिया* संयोजक.

सूरतगढ बचाओ संघर्ष समिति.०0०

******







यह ब्लॉग खोजें