* करणीदानसिंह राजपूत *
नव वर्ष आगमन और 24 की विदाई का कोई भी किसी भी प्रकार का कार्यक्रम कर रहे हों जहां बुलाए लोगों की भीड़ हो,तो क्षेत्र के उप खंड अधिकारी से अनुमति जरूरी है। अपने किसी भी कार्यक्रम को समाजसेवा ,अच्छा कर रहे हैं, न समझें. अनुमति लें। अनुमति नहीं होने पर पुलिस और प्रशासन चलते कार्यक्रम को रुकवा सकता है।
* भीड़ में कुछ भी घटना होने पर यदि अनुमति नहीं हुई तो संकट में राहत का कोई उपाय नहीं मिल सकता।
* जिलाकलेक्टर श्रीगंगानगर ने अनुमति जरूरी कर दी है।०0०
****