रविवार, 22 दिसंबर 2024

देवेंद्र सारस्वत विप्र फाऊंडेशन के तहसील अध्यक्ष :सर्वसम्मत निर्णय.

 





 * करणीदानसिंह राजपूत *

 सूरतगढ़ 22 दिसंबर 2024.

विप्र फाऊंडेशन के जिलाध्यक्ष मदन जोशी की अध्यक्षता में रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें फाऊंडेशन की कार्यकारिणी के सदस्य मनीराम उपाध्याय ने अरुणाचल प्रदेश में स्थित भगवान श्रीपरशुराम कुंड के बारे में समाज के लोगों को ऐतिहासिक जानकारी दी। वहां होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया। 

* इसी कार्यक्रम में फाऊंडेशन के तहसील अध्यक्ष के चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया और सर्व सम्मत निर्णय किया गया। जिलाध्यक्ष जोशी ने सर्वसम्मति से हुए निर्णय उपरांत देवेंद्र सारस्वत को फाऊंडेशन का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया और नियुक्ति पत्र प्रदान किया।




 



* पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत सारस्वत ने फाऊंडेशन का 2 साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। 

* ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गोपीराम शर्मा,एडवोकेट रामप्रताप तिवाड़ी, समाजसेवी महावीर प्रसाद भोजक, पवन भोजक,पवन तावणिया व केशव महर्षि ने फाऊंडेशन के कार्यो पर विचार रखते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष को नियुक्त करने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर सम्मान किया। 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने अशोक ओझा को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।


* नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने अपने संबोधन में विप्र फांउडेशन ब्राह्मण समाज की एकता के लिए कार्य करने की घोषणा की। सारस्वत ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी बनाई जाएगी। 

जिला महामंत्री पवन गौतम, कोषाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, ओपी जोशी, लीलाधर सारस्वत, सुशील तावणिया, मुरारी शर्मा, शशि दुबे, नितिन परासर, सहदेव जोशी, शिवशंकर ओझाईया, पवन भोजक व विनय मिश्रा सहित समाज के अनेक गणमान्य मौजूद थे।०0०

******



******






यह ब्लॉग खोजें