गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

भाजपा:मंडल अध्यक्ष श्रीगंगानगर अनूपगढ़ जिलों के कौन संभव? होंगे? विचार 20 दिसंबर.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर जिले में भाजपा की विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में लुटिया डुबने डुबाने के बाद अब  संगठन में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया अंतिम स्तर पर है जिसमें 20 दिसंबर 2024 को श्रीगंगानगर में जिला चुनाव प्रभारी दशरथ सिंह के अधीन बैठक होगी। सहप्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नागपाल इस बैठक में होंगे। वर्तमान जिलाध्यक्ष सरदार शरणपालसिंह मान भी इस बैठक में उपस्थित होंगे। अनूपगढ़ को भाजपा श्रीगंगानगर में ही माना हुआ है इसलिए इसके क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष भी तय होंगे। 

*दशरथ सिंह जी बहुत अनुभवी और गंभीर स्वभाव के विचार वान होने के कारण भाजपा संगठन चुनाव श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों का दायित्व सौंपा गया है।

👌श्रीगंगानगर जिले के मंडलों के अध्यक्षों का चयन बहुत महत्वपूर्ण इसलिए हो जाता है कि जिले की विधानसभा 6  सीटों सादुलशहर श्रीगंगानगर सूरतगढ़ रायसिंहनगर श्रीकरणपुर एवं अनूपगढ़ में से केवल दो सीटें सादुलशहर  और श्रीगंगानगर पर ही जीत मिल सकी। ये दो सीटें सादुलशहर गुरवीरसिंह और श्रीगंगानगर जयदीप बिहाणी ने अपने दम और जोर लगाकर जीती। विधानसभा की चार सीटें सूरतगढ़ रायसिंहनगर श्रीकरणपुर एवं अनूपगढ़ हारना मामूली नहीं माना जा सकता। भाजपा ने ये सीटें भीतरघात के कारण हारी। इसके बाद श्रीगंगानगर लोकसभा सीट भी भीतर घात से हारी। श्रीगंगानगर से महिला प्रत्याशी प्रियंका बेलान पहली बार घोषित हुई। इसे भी हरा दिया। उन चुनावों में भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों का रवैया क्या था? प्रभारी दशरथ सिंह जी को पराजित हुए नेताओं से जानकारी लेनी चाहिए और किसी भी हालत में उनको दुबारा संगठन में पदाधिकारी नहीं बनाना चाहिए। प्रत्याशियों ने भाजपा ने हार का जो कड़वा घूंट या जहरीला घूंट मजबूरी में ग्रहण किया था। वह हिस्से के अनुसार संगठन पदाधिकारियों में भी बांटा जाना चाहिए। आपने खिलाया अब आप भी खाओ। प्रत्याशी सीट पर नहीं तो अब आप पदाधिकारी नये सिरे से पद पर क्यों स्थापित किए जाएं। भाजपा में कार्यकर्ताओं में कोई कमी नहीं बहुत हैं और नयों को मौका दिया जाए। जब प्रदेश स्तर पर नये मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं तो श्रीगंगानगर जिला संगठन में मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष नये लेने में कोई किंतु परन्तु नहीं है।०0०

👌 आपको लगे कि यह मैटर अनेक लोगों तक पहुंचना चाहिए तो अन्य ग्रुपों में शेयर करें/ फारवर्ड करें। 

19 दिसंबर 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिकारिक मान्यता प्राप्त)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356

*****







यह ब्लॉग खोजें