रविवार, 12 सितंबर 2021

जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति श्रीगंगानगर का गठन. ललित किशोर शर्मा अध्यक्ष

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 सितंबर 2021.

श्रीगंगानगर जिले में रेलों के विकास, समस्याएं 

और संघर्ष के अलग अलग स्थानों पर जूझ रहे संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक बड़ा संगठन बना कर कार्य करने की सोच को लेकर रेल संयुक्त संघर्ष समिति जिला श्री गंगानगर का गठन किया। सर्वसम्मति से ललित किशोर एडवोकेट सूरतगढ़ को जिला अध्यक्ष चुना गया

* जैतसर में सूरतगढ़ से लेकर अनूपगढ़  और सूरतगढ़ से केसरीसिंहपुर तक की मंडियों की रेल समितियों के पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। सभी ने एकजुटता से कार्य करने का निर्णय लिया ताकि कार्य अधिक प्रभावी हो। विचार विमर्श के बाद जिले की संघर्ष समिति का गठन किया जिसका नाम ' श्रीगंगानगर जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति' रखा गया।

* इस मौके पर अनूपगढ़ रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष गंगाबिशन सेतिया, महासचिव एडवोकेट तिलकराज चुघ के अलावा श्रीबिजयनगर से घनश्याम दास नागपाल जैतसर से शिव बागड़ी, गुरचरण सिंह पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश सेतिया, रायसिंहनगर से विजय कुमार जाखड़, गजसिंहपुर से जगदीश यादव,श्रीकरणपुर से  रेल संघर्ष समिति के बलदेव सेन,मांगी लाल बिश्नोई, अरुण कौशिक, ललित बंसल शामिल हुए।

*  अनूपगढ़ सूरतगढ़ रेल खंड तथा वाया लूप कैनाल खंड सूरतगढ़ से केसरीसिंहपुर पर रेल संचालन को लेकर आ रही समस्याओं व मांगों के संबंध में रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए। 

*  सभी वक्ताओं ने रेल सेवाओं के मामले में जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही उपेक्षा के मुद्दे को बार-बार उठाया और कहा कि एकजुटता के साथ पूरे जिले की रेल  समितियों को जनप्रतिनिधियों पर रेल सेवाओं के लिए दबाव बनाना होगा व विकास के लिए लगातार संघर्ष करना होगा। *

👌 इस मौके पर जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट ललित किशोर शर्मा ने अपने विचार रखे जिसमें सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जिले भर की रेल संघर्ष समिति का अध्यक्ष बनने का जो गौरव समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दिया गया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा रेल सेवाओं के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएंगे।

* अन्य पदाधिकारी*

अनूपगढ़ के एडवोकेट तिलकराज चुघ को सचिव एवं श्रीकरणपुर के मांगीलाल बिश्नोई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जैतसर के शिव बागड़ी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं श्रीविजयनगर के घनश्याम दास नागपाल को सह सचिव, श्रीकरणपुर के दुलीचंद को कोषाध्यक्ष एवं ओम चुघ को जिला संयुक्त संघर्ष समिति के प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया। 

इसके अलावा समिति के संरक्षक पद पर मंडी जैतसर के शंकरलाल ज्याणी तथा गजसिंहपुर के जगदीश यादव को संयोजक बनाया गया।


जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि जिले भर की मंडियों से रेल सेवाओं के लिए जल्द ही मांग पत्र को रेलवे बोर्ड तक पहुंचा कर आगामी रूपरेखा बनाई जाएगी। साथ ही सांसदों एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारियों सहित बीकानेर डी आर एम को भी मांगों से अवगत करवाया जाएगा।

आज की बैठक में जगतार सिंह कंग नगेंद्र सिंह, सुभाष हर्ष, दुलीचंद मित्तल, रमेश चंद्र, गुरुचरण सिंह कंबोज, सुरेंद्र गोयल,  तुलसी सुथार भी मौजूद थे।०0०

०००००००००००










यह ब्लॉग खोजें