शनिवार, 9 अप्रैल 2022

राम से बड़ा कौन! राम से बड़ा राम का नाम!! लेख- करणी दान सिंह राजपूत*

 

राम! 
घट घट व्यापी राम!
भारत में ही नहीं दुनिया भर में श्रद्धालु अपने मन मस्तिष्क में समाए हुए राम नाम का जाप करते हैं।
घट घट व्यापी राम से भी बड़ा कौन है!
राम संसार में शारीरक रूप में नहीं वेअमरत्व प्राप्त कर चुके हैं मगर स्मरण करने पर प्रगट हो जाते हैं।
कहते हैं कि कण-कण में राम व्याप्त हैं।
ऐसे राम जो कण में व्याप्त हैं, उन से भी बड़ा है उनका नाम। राम का नाम।
यह क्यों कहते हैं राम से बड़ा है राम का नाम।
संसार में केवल रामनवमी पर ही राम की पूजा अर्चना नहीं होती बल्कि हर दिन राम का पूजन अर्चन चलता रहता है।
बस यही वह प्रमाण है कि राम से बड़ा राम का नाम है।
ऋषि मुनियों संतों श्रद्धालुओं का यह मानना है कि राम का नाम राम से भी बड़ा है। मानव के रग रग में रोम रोम में राम का नाम व्याप्त है।
ऐसा माना जाता है कि ऋषि मुनि आदि के मन और मस्तिष्क में राम का नाम समाया हुआ है, उन्हें धरती की समीरा में राम उच्चारित होता हुआ सुनाई पड़ता है। राम की गूंज रहती है। यही वह राम नाम की शक्ति है जो स्वयं राम से भी बड़ी है। कहते हैं कि राम का नाम लेने से भवसागर तर जाता है मानव।
राम के नाम में सत है। सत मन शक्ति। जिससे यह संसार सजीव है।
रामनवमी 10 अप्रैल 2022.
सामयिक लेख-
करणीदानसिंह राजपूत,
स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के
सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से
अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
*****












यह ब्लॉग खोजें