सोमवार, 29 मार्च 2021

रेलवे होली 2021. बड़ी रिपोर्ट- करणीदानसिंह राजपूत.

 


💐 सूरतगढ़ की रेलवे परिसर होलिका का पूजन दिन भर चला। शाम को विधि विधान से पूजा और दहन की रस्म नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने निभाई। 


नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने अपने वक्तव्य में रेलवे और सूर्योदय नगरी क्षेत्र के लोगों को होली का पर्व की बधाई दी। उन्होंने घोषणा की कि रेलवे अनुमति देगा तो होलिका दहन स्थल को नगरपालिका से विकसित करवा दिया जाएगा जो स्थाई रूप से दर्शनीय होगा। विदित रहे कि ओमप्रकाश कालवा के पिता भी रेलवे के कर्मचारी रहे हैं। 

लोगों ने होलिका की अग्नि में गेहूं की बालियां और हरे चने भूने। इस अवसर पर लड्डू वितरित किए गए। अनेक लोगों ने गुलाल लगाया। 



बच्चों ने रंगोलियां बनाई जिनकी सराहना हुई।


पं. मनमोहन शर्मा ने पूजन करवाया।

होलिका पर्व में करणीदानसिंह राजपूत, प्रेमसिंह सूर्यवंशी, विक्रमादित्य सिंह,विश्वेन्द्र सिंह,राजेन्द्र शर्मा,अशोक शर्मा,अशोक यादव,दिनेश शर्मा,भागूराम, परमजीत सिंह पम्मी, सतनाम वर्मा,हरिनारायण शर्मा,छोटू ठेकेदार,बाबूलाल नाहड़़िया,मास्टर राजेश शर्मा,शशिकांत शर्मा,फूलचंद बारिया,रामप्रताप सोलड़ा,आदि ने भाग लिया। 28 मार्च 2021.

( करणीदानसिंह राजपूत )






00

******












यह ब्लॉग खोजें