शुक्रवार, 29 जून 2018

मदनलाल सैनी राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष


जयपुर 29-6-2018.

मदनलाल सैनी राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। 72 दिन बाद राजस्थान भाजपा को उसका चीफ मिला है। 

मदनलाल सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। वे एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे है। 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया। 1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे। भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रहे है। वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश प्रभारी है।

सादगी का रहा हर कोई कायल 

सैनी संगठन के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे है। सादगी पर हर कोई चर्चा करता रहा है। सैनी जयपुर से सीकर आते समय अधिकतर राजस्थान रोडवेज में सफर करते है। कई बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर भी अपने निजी वाहन की बजाय सैनी बस में ही सफर पसंद करते रहे है।

- सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सीकर की राजनीतिक पकड़ मजबूत होगी। इसके साथ ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को तवज्जो मिलेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि सैनी का आज भी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बना हुआ है।


यह ब्लॉग खोजें