रविवार, 24 जून 2018

राजस्थान में भाजपा के विरुद्ध नईपार्टी भारत वाहिनी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव


^ वसुंधरा राजे के घमंड को चूर करने को बनी है भारतवाहिनी^

- सभी 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव -

* करणीदानसिंह राजपूत *

भारत वाहिनी की पिंक सिटी प्रेस क्लब में 25 जून को सुबह 11:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वमंत्री वर्तमान विधायक घनश्याम तिवाड़ी पत्रकारों से बात करेंगे।

सभी जानते हैं कि वसुंधरा राजे ने अपने को ऐसी स्थिति में ढाल लिया है कि विधायकों की क्या मंत्रियों तक की पावर नजर नहीं आ रही है। सभी वसुंधरा के आगे कुछ भी कहने से डरते हैं। अब तो भाजपा संगठन भी वसुंधरा के आगे लाचार है। भाजपा के मनोनीत  प्रदेशाध्यक्ष को स्वीकार नहीं करके राष्ट्रीय नेतृत्व को भी चुनौती दे दी गई।

घनश्याम तिवाड़ी ने राष्ट्रीय नेतृत्व को बहुत बार चेताया भी मगर कार्रवाई नहीं होने से वसुंधरा की निरंकुशता बढती गई।

घनश्याम तिवाड़ी की वसुंधरा राजे से बिल्कुल ही नहीं बनती।तिवाड़ी ने ही यह नई पार्टी भारतवाहिनी का गठन करवाया है और चुनाव आयोग से भी कानूनी रूप से पंजीकरण भी करवाया है। यह पार्टी राजस्थान के आगामी चुनाव 2018 में विधानसभा की समस्त 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा कर चुकी है। 

घनश्याम तिवाड़ी इस पत्रकार वार्ता में भाग लेंगे तो उनका भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा भी संभव हो सकती है।

नयी पार्टी खुद कितनी सीटें जीत पाएगी? लेकिन भाजपा को भारी नुकसान पहचा सकती है जो कि बिगाड़ना आसान होता है कि तर्ज पर होगा।

नाम की व्यापकता से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह अन्य राज्यों में भी काम कर सकेगी।


यह ब्लॉग खोजें