रविवार, 24 जून 2018

आपातकाल 1975 विरोध दिवस पर सूरतगढ मेंं कार्यक्रम होगा

आपातकाल 1975 के काला अध्याय के विरोध के दिवस 26 जून पर यहां लोकतंत्र रक्षा सेनानी संघ की ओर से यादगार दिवस मनाया जाएगा और देश में लोकतंत्र को कायम रखने का संकल्प लिया जाएगा।

लोकतंत्र रक्षा सेनानी संघ व अन्य सहयोगी संगठन 26-6-2018 को सुबह 9 बजे शहीद गुरूशरण छाबड़ा के स्मारक ( राजकीय चिकित्सालय के पास) पर एकत्रित होंगे। गुरूशरण छाबड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। गुरूशरण छाबड़ा के नेतृत्व में यहां आपातकाल के विरोध में राजस्थान में एकमात्र सूरतगढ़ में  26-6-1975 को आमसभा की गई थी। गुरूशरण छाबड़ा ने श्रीगंगानगर जेल में स्वतंत्रता दिवस पर 15-8-1975 को आमरण अनशन शुरू किया था जिस पर सरकार ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दर्जा दिया।

आपातकाल में सूरतगढ़ से रासुका व सीआरपीसी में बंदी रहे,विरोध में प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां देने वाले सेनानी और सेनानियों की सहायता करने वाले लोग भी मौजूद होंगे। यहां पर विचार भी रखे जाएंगे। 

इसके बाद प्रशासन को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें लोकतंत्र रक्षा सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समकक्ष दर्जा दिए जाने की मांग होगी।

संयोजक, 

करणीदानसिंह राजपूत,

आपातकाल लोकतंत्र रक्षा सेनानी संघ,

सूरतगढ़

9414381356.



यह ब्लॉग खोजें