बुधवार, 7 मार्च 2018

कर्नाटकः लोकायुक्त पर चाकू से हमला,3 वार,हमलावर अरेस्ट

हमलावर ने उनके दफ्तर में घुस कर पेट में तीन बार वार किया था। आरोपी की पहचान तेजस शर्मा के रूप में हुई है, जो उनके यहां वकील बनकर घुसा था। जानकारी पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शेट्टी कर्नाटक हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जज हैं। बीते साल जनवरी में उन्होंने लोकायुक्त का पदभार संभाला था।


कर्नाटक के लोकायुक्त जस्टिस विश्वनाथ शेट्टी पर बुधवार (7-3-2018) को चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हमलावर ने उनके दफ्तर में घुस कर पेट में तीन बार वार किए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान तेजस शर्मा के रूप में हुई है। वह लोकायुक्त के यहां अपने आप को वकील बता कर घुसा था, जबकि असल में वह बस कंडक्टर है। आरोपी ने जब लोकायुक्त पर चाकू से हमला किया, तो यह घटना सिक्योरिटी कैमरों में कैद हो गई। शेट्टी कर्नाटक हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जज हैं। बीते साल जनवरी में उन्होंने लोकायुक्त का पदभार संभाला था। 74 वर्षीय शेट्टी फिलहाल बेंगलुरू के मल्लया अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। विधानसौध पुलिस ने शर्मा को घटना को अंजाम देने के बाद मौके से गिरफ्तार किया था और उससे हमले के पीछे मकसद को लेकर पूछताछ की।




यह ब्लॉग खोजें