सोमवार, 4 दिसंबर 2017

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल किया





कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को 4.12.2017 को आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है।

 इस मौके पर पार्टी के दिग्गज नेता भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।

 पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, कर्नाटक के सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के वीरभद्र सिंह, पुडुचेरी के वी.नारायणस्वामी, मेघालय के मुकुल संगमा और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस मौके पर मौजूद थे।

 राहुल गांधी की उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावकों में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं।

कांग्रेस के राज्यों के प्रमुख, वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रतिनिधि भी राहुल गांधी के समर्थन के लिए कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में मौजूद रहे हैं। राहुल गांधी करीब 10.30 बजे कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए केवल राहुल गांधी ही एक मात्र उम्मीदवार हैं, उनके अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। राहुल गांधी को किसी ने भी चुनौती नहीं दी है। 

संगठनात्मक चुनाव के लिए मुलापल्ली रामचंद्रन को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। रामचंद्रन ने आईएएनएस से कहा कि कई राज्यों द्वारा 90 नामांकन फार्म लिया गया है, हालांकि इसमें से किसी को अभी जमा नहीं कराया गया है। 

नामांकन दाखिल करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचने से पहले राहुल गांधी मनमोहन सिंह के घर गए थे।

– राहुल गांधी द्वारा पर्चा दाखिल करने के बाद मनमोहन सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने 19 साल तक पार्टी की सेवा की है।  महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी कांग्रेस को ऊपर ले जाएंगे।

– राहुल के अलावा किसी भी व्यक्ति ने पर्चा दाखिल नहीं किया। राहुल के साथ मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, शीला दीक्षित, जितिन प्रसाद, वी नारायणसामी, अशोक गहलोत, तरूण गोगोई, सुशील कुमार शिंदे और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद हैं।

– राहुल गांधी माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे। उनके साथ उस वक्त सोनिया गांधी नहीं थी।

– पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले राहुल गांधी।

_ कांग्रेस मुख्यालय के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद हैं। मुख्यालय के सामने पहले ही राहुल गांधी के लिए बधाई संदेश लगा दिए गए हैं।

– कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि क्या बीजेपी में अध्यक्ष का चुनाव होता है। क्या नितिन गडकरी को बैलेट पेपर्स के द्वारा चुना गया। पहले उन्हें जवाब देना चाहिए।


यह ब्लॉग खोजें