शनिवार, 4 नवंबर 2017

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ की टेबल पर तिरंगा उल्टा क्यों?


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एक ट्वीट के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई यूजर्स ने उनपर खुद मियां फजीहत, दूसरे को नसीहत का आरोप लगाया है। दरअसल गुरुवार (2 नवंबर) को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह भी नजर आ रहे हैं। 

 सीएम योगी एक टेबल पर बैठे हस्ताक्षर कर रहे हैं। तस्वीर में मॉरिशस और भारत का तिरंगा भी टेबल रखा है। पहली नजर में तस्वीर में सबुकछ सामान्य नजर आता है लेकिन ध्यान से देखें तो टेबल पर रखा तिरंगा उल्टा लगाया गया है। वहीं तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, मॉरिशस में अप्रवासी घाट पर आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार अंकित किया।

उल्टे तिंरगे को लेकर यूजर्स ने सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री पर तंज कसा है।


 कोमल लिखती हैं, तिरंगा उल्टा लगाया है। 

शरद प्रताप सिंह लिखते हैं, शायद टीप कर वन्दे मातरम् लिख रहे हैं। इसलिए ध्यान नहीं गया कि राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा है। ये है इनका छद्म राष्ट्रवाद।


 अनुभवी बाबा तस्वीर को उल्टा शेयर कर लिखते हैं, मेरे लिए तिरंगा ही सबकुछ है। 

बुल्ला गिरिराज से सवाल पूछते हुए लिखते हैं, झंडा उल्टा है। तुम कब जा रहे हो पाकिस्तान। 

एक यूजर लिखती हैं, मूर्ख कम से कम भारतीय झंडा तो चैक कर लिया करो। 


अजय कुशवाहा लिखते हैं, योगी जी मॉरिशस में अप्रवासी घाट पर आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार अंकित किए।


 शाहनवाज अंसारी, योगी जी तिरंगे का अपमान जो आप किए हैं उसके लिया क्या कहेंगे? कम से कम तिरंगे को सीधा तो कर लिए होते की सत्ता के नशे में कुछ दिख नहीं रहा है?

++++++++++++++++++++++++++




यह ब्लॉग खोजें