सोमवार, 21 अगस्त 2017

ओम साबणिया राजस्थानी​ भाषा मान्यता संघर्ष समिति के सूरतगढ तहसील अध्यक्ष मनोनीत


  सूरतगढ़ 21 अगस्त-अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजेन्द्र बारहठ ने सूरतगढ़ के ओम साबणियां को संघर्ष समिति का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।  साबणियां को अपनी 20 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित करने को अधिकृत किया है।  साबणियां काफी समय से राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए चल रहे आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे है और पिछले दो वर्षो से मायड़ भाषा राजस्थानी लोककला रंगमच के अध्यक्ष पद का दायित्व सभालते हुए राजस्थानी भाषा में रामलीला का मचन करवा रहे हैं, जो कि देश में एक मात्र पहला अकेला कार्य है। 

हंसवाहिनी संस्था नें रामलीला कलाकारों को करवाया अभ्यास

स्थानीय हंसवाहिनी संगीत कला संस्थान की संचालिका उमा स्वामी, श्रवण कुमार, गणेश कुमार नें मायड़ भाषा राजस्थानी लोककला रंगमच द्वारा खेली जाने वाली राजस्थानी रामलीला की रिर्हसल में पहुचकर कलाकारों को रामलीला के गीतो का रियाज करवाया व उन्होंने संगीत की बांरिकियों की जानकारी दी। संस्थाध्यक्ष ओम साबणियां, उपाध्यक्ष सुभाष सैन, निदेशक अमरिश जबरियां, ईमिलाल प्रजापत व नवरंगलाल उपाध्याय नें संगीत कला संस्थान का आभार व्यक्त किया।



यह ब्लॉग खोजें