शनिवार, 20 मई 2017

वायु सेना प्रमुख ने लिखा शोर्ट नोटिस पर तैयार रहें


12,000 अफसरों को वायुसेना प्रमुख ने लिखी चिट्ठी, कहा- हो जाएं तैयार
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने अपने सभी 12,000 अधिकारियों को पत्र लिखा है।
उनसे बेहद शॉर्ट नोटिस पर किसी भी अभियान के लिए तैयार रहने को कहा है। धनोआ द्वारा वायुसेना प्रमुख का पद संभालने के महज 3 महीने बाद 30 मार्च को लिखा यह पत्र सभी अधिकारियों को भेजा गया है।
 बताया गया कि इससे पहले 1 मई, 1950 को तत्कालीन थलसेना प्रमुख केएम करिअप्पा और 1 फरवरी, 1986 को सेना प्रमुख जलसेना के. सुंदरजी ने ऐसे पत्र लिखे थे।
वायुसेना प्रमुख ने अपने पत्र में अफसरों को लिखा है कि मौजूदा हालात में, हमेशा से जारी खतरे की आशंका बढ़ गई है। इसलिए हमें शॉर्ट नोटिस पर बड़े अभियान के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
ऐसा समझा जा रहा है कि धनोआ ने संभवत: पाकिस्तान की तरफ से की जा रही घटनाओं की ओर इशारा किया है। जम्मू कश्मीर में सैन्य कैंपों पर हमले की  वारदातें काफी बढी हैं।

यह ब्लॉग खोजें