शनिवार, 13 मई 2017

पाक से आए 26 लोग मुंबई से गायब हो गए: खतरे की आशंका:


 

मुंबई13 मई 2017.   

मुंबई में पिछले तीन हफ्तों में पाकिस्तान से आए कुल 26 लोगों के गायब होने की खबर मिल रही है। जिसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।  गायब हुए लोगों में एक शख्स पिछले 10 साल से मुंबई के जूहु इलाके में रहता था। और चाय बेचता था। 

वहीं पाकिस्तानी नागरिकों के गायब होने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है

 मुंबई पुलिस सभी गायब लोगों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जो लोग गायब हुए हैं उनके बारे में उनके मकान मालिक या जिम्मेदार लोगों ने कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई ।

इसके अलावा सभी लोगों ने सी-फॉर्म नहीं भरा था जो हर पाकिस्तानी नागरिक को भारत आने पर भरना होता है। ध्यान हो कि सी-फॉर्म में पाक नागरिकों को अपने ठहरने से लेकर तमाम जानकारी देनी होती है। जो उनके द्वारा नहीं दी गई।  

फिलहाल मुंबई एटीएस गायब हुए सभी पाक नागरिकों को तलाश करने में जुट गई है। साथ ही एजेंसियों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि शादय मुंबई में फिर कोई बड़ा आतंकी हमला करने जैसा कोई खतरा हो सकता है।


यह ब्लॉग खोजें