सोमवार, 23 नवंबर 2015

पूजा छाबड़ा:पुत्रवधु गुरूशरण छाबड़ा गिरफ्तार:सोढाला थाने में अनशन जारी:


पूजा छाबड़ा मुख्यमंत्री आवास के आगे आमरण अनशन करने पहुंची तब पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया:
सोढ़ाला थाने के बाहर कार्यकर्ताओं का जमाव:
स्पेशल न्यूज- करणीदानसिंह राजपूत:
राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी और सशक्त लोकपाल की नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन करते हुए 3 नवम्बर को गुरूशरण छाबड़ा के अमरत्व प्राप्त हो जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होने पर राजस्थान में आक्रोश फैल रहा था। 18 नवम्बर को अनेक स्थानों पर धरना प्रदर्शन हुए।
छाबड़ा की पुत्र वधु जो छाबड़ा के आमरण अनशन में लगातार साथ रही ने भी आमरण अनशन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले तो छाबड़ा से मिलने गई नहीं। उनकी मृत्यु के बाद उनके निवास पर चौथे दिन पहुंची। तब परिवार जनों ने स्पष्ट कह दिया था कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
पूजा छाबड़ा आज आमरण अनशन के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सिविल लाईंस निवास के आगे पहुंच गई और दरी बिछा कर बैठ गई। सूचना के अनुसार उनके साथ उनकी माता, पति गौरव व अन्य एक और कार्यकर्ता भी था।
पुलिस उनको हिरासत में लेकर सोढाला थाने ले आई। पूजा ने थाने में आमरण अनशन जारी रखा हुआ है। थाने के बाहर कार्यकर्ता मौजूद हैं।

यह ब्लॉग खोजें