बुधवार, 4 मार्च 2015

होली महोत्सव 2015:व्यापार मंडल सूरतगढ़:गीत संगीत नृत्य:


रंगारंग झूमते, हास्य चुटकले, चुटीली मजेदार फब्तियां,किस्सों में लपेट कर हंसाती बातें:
शिव आर्ट ग्रुप हनुमानगढ़:शर्मा पार्टी चुरू:पं.विजेन्द्र चंग पार्टी सूरतगढ़:
विशेष रिपोर्ट- करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़, 4 मार्च 2015.
होली का रंगारंग महोत्सव का नजारा व्यापार मंडल कार्यालय सूरतगढ़ का अनाज मंडी का परिसर। शहर के हर वर्ग के लोग उमड़े हुए। राजनीति के धुरंधर,व्यापारी,पत्रकार,समाजसेवी,वकील,डाकटर,पत्रकार और अधिकारी। आनन्द में सब सारोबार।
संजय बैद की चुटीली हास्य में लपेटी प्रस्तुति।
राजस्थानी गीत संगीत और नृत्य के साथ चंग पर धमाल।
वाह वाह गजब ढ़ाती रंग जमाती लटके झटके की नृत्य में गोरियां रूप धरे नृतक।




राजनैतिक व्यक्तियों पर जब तक हास्य न हो चुटीली बातें न हों तो होली का रंग जमता नहीं सजता नहीं।
सो इस समारोह में भी पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,पूर्व विधायक अशोक नागपाल आदि छाए रहे। 
पुलिस उप अधीक्षक मदनसिंह बुरडक ने भी समय निकाल कर इसमें उपस्थिति दी।बसपा नेता डूंगर राम गेदर,पवन सोनी,पूर्व पालिकाध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल,पार्षद सत्यनारायण छींपा,समाजसेवी रोटेरियन एडवोकेट राजेन्द्र तनेजा व केवल कृष्ण डांग आदि ने भी अपनी उपस्थिति दी।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेन्द्र राठी और सचिव दर्शन भगत परनामी स्वागत में आतुर रहे।
शिव आर्ट ग्रुप हनुमानगढ़,शर्मा पार्टी चुरू,पं.विजेन्द्र चंग पार्टी सूरतगढ़ ने मनमोहक नृत्य गीत चंग धमाल प्रस्तुत किए।















इस कहानी को पढऩे वास्ते शीर्षक पर क्लिक करें

नया जीजा नयी साली :मोहे रंग दे अपने रंग- कहानी:




















यह ब्लॉग खोजें