शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

नेताजी सुभाष जयंती सूरतगढ:गीतों भाषणों ने गुंजाया जय हिन्द नारा:


देश मांग रहा कुर्बानी:आगे बढ़ो और देश पर न्यौछावर हो जाओ:
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्मारक समिति का समारोह:
विशेष रिपोर्ट व छायाचित्र- करणीदानसिंह राजपूत:
सूरतगढ़, 23 जनवरी 2015.नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की118 वीं  जयंती पर रेलवे स्टेशन के सामने सुभाष चौक पर नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किए गए व पुष्प वर्षा की गई। नेताजी के ऐतिहासिक नारे तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा के साथ भारत माता जिंदाबाद,इन्कलाब जिंदाबाद के नारों से आकाश को गुंजायमान बना दिया गया।
समिति के अध्यक्ष डा.टी.एल.अरोड़ा,सचिव ओम राज पुरोहित,किशनलाल पारीक,महावीर प्रसाद भोजक,पी.के.मिश्रा,भूपेन्द्र शर्मा,पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत आदि ने नेताजी और देश भक्ति संबंधी वक्तव्य दिए।
 
स्कूली विद्यार्थियों की गीतों की प्रतियोगिता हुई तथा प्रथम द्वितीय व तृतीय को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एकल गायन प्रतियोगिता में  आमीर खान प्रथम,मनीष द्वितीय व महेश तृतीय रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक राजेश चड्ढा,व्याव्याता विशाल छाबड़ा व श्रीमती संध्या डे को समिति पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इनके अलावा अन्य नागरिकों ने भी देश भक्ति गीतों से समां बांधा।
पत्रकार हरिमोहन सारस्वत ने नेताजी की कई जानकारियां दीं। सुभाष गुप्ता ने कई जानकारियां पूछी और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
पुरस्कार समिति सदस्य इंजीनियर रमेश चन्द्र माथुर के सौजन्य से तथा मिठाई प्रसाद इंजीनियर सुनील गुप्ता की ओर से भेंट किए गए।

समारोह में सीमांत रक्षक दैनिक के संपादक सत्यपाल मेघवाल धम्मदीप,राजस्थानी साहित्यकार व पत्रकार मनोज कुमार स्वामी,नगरपालिका मंडल के उपाध्यक्ष पवन औझा,साहित्यकार रामेश्वर दयाल तिवाड़ी,सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद के घनश्याम शर्मा व एपेक्स क्लअ के अध्यक्ष के.के.खासपुरिया,राजस्थानी गायक सुभाष कटारिया,इंजीनियर अशोक आसेरी,ईंजीनियर कुंज बिहारी शर्मा,ईंजीनियर भूपेन्द्र शर्मा,अध्यापिका मधु मिढ़ा,प्रभुदयाल सिंधी,एल.डी.दईया आदि समारोह में शामिल हुए।
 
इस समारोह के बहुत से फोटो यहां प्रस्तुत हैं।















नागरिकों ने भी देश भक्ति गीतों से समां बांधा।

स्कूली विद्यार्थियों की गीतों की प्रतियोगिता

नेताजी और देश भक्ति संबंधी वक्तव्य


प्रतियोगिता के निर्णायक सम्मानित








======================================

यह ब्लॉग खोजें